Dwarkadheesh Vastu logo

गणेश चतुर्थी 2026: गणेश उत्सव पर भगवान गणपति को तीसरे दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

Advertisement
Poojan Paath Blogs
गणेश चतुर्थी 2026: गणेश उत्सव पर भगवान गणपति को तीसरे दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं
09 Sep 2026
गणपति बप्पा के दिनों में यदि भगवान श्री गणेश को 21 मोदक चढ़ाएं तो वह बहुत खुश होते हैं। यदि आप मगज के मोदक बनाने की सोच रहे हैं तो आपको तरबूज, कद्दू, खरबूजा और खीरे के बीजों की आवश्‍यकता होगी, क्योंकि इन्हीं को मगज के बीज भी कहते हैं। तो इस बार गणेश जी को मगज के मोदक का भोग लगाएं। पढ़ें आसान विधि, 

🚩कवर सामग्री:- 1 कप चावल आटा, 1/2 कप मैदा,  2 चम्मच देशी घी, देशी घी, केसर, चुटकी भर नमक।
 
🚩सामग्री (भरावन):- 1/4 कप रवा, 1/2 कप बेसन, 3/4 कप पिसी शकर, किशमिश-काजू, पिस्ता-बादाम की कतरन पाव कटोरी, 1 चम्मच इलायची पावडर।
 
🚩विधि:- श्री गणेश को प्रिय मगज के मोदक बनाने के लिए सबसे पहले बेसन में एक बड़ा चम्मच घी और रवा मिला कर भूरा होने तक सेंकें। अब ठंडा करें व भरावन की सभी सामग्री मिला लें। 
 
चावल आटा, मैदा, घी, केसर, नमक डाल कर एक साथ गूंथ लें। छोटी-छोटी पतली पूरियां बेलें और मगज के मिश्रण का भरकर सभी मोदक तैयार करें। फिर धीमी आंच पर सुनहरे होने तक तल लें। तैयार मगज के लाजबाव मोदक से श्री गणेश को भोग लगाकर प्रसन्न करें।